रायगढ़ में नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित:कम दहेज लाने के नाम पर मारते थे ताना, पति समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कम दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष नवविवाहिता को प्रताड़ित किया। शादी के दूसरे दिन से ही उसे ताने दिए जाने लगे। कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने उसने घर से ही निकाला दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जुर्डा में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह 6 साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ रह रही थी। 2 मई 2025 को हुई थी शादी पीड़िता ने बताया कि 2 मई 2025 को उसकी शादी धनागार निवासी 35 वर्षीय योगेश्वर पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसकी दीदी-जीजा ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में आलमारी, पलंग, सोफासेट, कूलर, पेटी, टीवी, घरेलू बर्तन और चांदी की पायल सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के दूसरे दिन से ही मिलने लगे ताने पीड़िता के अनुसार, शादी के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से ही उसके पति योगेश्वर पटेल, सास विमला पटेल, ससुर डोरीलाल पटेल और बुआ के लड़के सहित रिश्ते के जेठ ललित पटेल उसे कम दहेज लाने की बात कहकर ताने मारने लगे। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के अस्वस्थ होने की बात भी आई सामने इस दौरान पीड़िता को यह भी पता चला कि उसके पति को कुछ बीमारी है और वह शक्तिहीन है, जिसके कारण वह सामान्य दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने में सक्षम नहीं है। इस संबंध में पूछने पर पति की ओर से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। ससुराल वालों ने घर से निकाला पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी दीदी, जीजा और परिवार के अन्य लोगों को दी। इसके बाद भी पति और ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित किया और 6 मई 2025 को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष से दहेज वापस मांगा, लेकिन ससुराल पक्ष ने लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। काउंसलिंग में भी नहीं बनी सहमति महिला थाने में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन काउंसलिंग के दौरान भी पीड़िता के पति, सास, ससुर और रिश्ते के जेठ ने दहेज वापस करने के लिए सहमति नहीं दी। ऐसे में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और रिश्ते के जेठ समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *