रायगढ़ में नशीली दवा पिला कर युवती के साथ दुष्कर्म:पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ईंट प्लांट में काम करने वाली एक युवती के साथ वहां के सुपरवाईजर ने दुष्कर्म किया। चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने घटना को अंजाम दिया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवती ने जशपुर जिला के कांसाबेल थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद वह केस डायरी पूंजीपथरा थाना रायगढ़ पहुंचा। जहां इस मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि साल 2024-25 में वह पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में वह ईंट प्लांट में मजूदरी काम करती थी। जहां उसकी पहचान पत्थलगांव थाना के सेंदरीबहाल का रहने वाला पंकज यादव 32 साल से हुई। वह सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाईजर का काम करता था। कभी कभार पंकज युवती के घर भी आना-जाना करता था। 20 मार्च 2025 को पंकज उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इससे युवती बेसुधर हो गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शारीरिक संबंध बनाने डालने लगा दबाव
इसके बाद अप्रैल 2025 में उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता डर गई और अपने गांव चले गई। पीड़िता ने बताया कि करीब पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था और उसे उसके परिवारजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजा जा रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया
ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे पूंजीपथरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो पाया गया, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 66(d), 67(a) आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी का मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *