रायगढ़ में पढ़ने आयी छात्रा के साथ दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर युवक ने घटना को दिया अंजाम, बाद में शादी से कर दिया इंकार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें काॅलेज की पढ़ाई करने के लिए गांव से आयी छात्रा को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती रायगढ़ में काॅलेज की पढ़ाई करने के लिए आयी थी। यहां चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए में रहकर वह अपनी पढ़ाई कर रही थी। तभी खरसिया क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में एक शादी कार्यक्रम में जब वह शामिल होने गई, तो उसकी मुलाकात चोढ़ा निवासी भुवनेश्वर राठिया 24 साल से हुई। उसके कुछ दिन बाद भुवनेश्वर व युवती के बीच मोबाइल में बाते होने लगी। तब भुवनेश्वर शादी का झांसा देने लगा और उसके किराए के मकान में नवंबर माह में मिलने पहुंचा। इसके बाद उसने वहां युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी से कर दिया इंकार
इसके बाद जनवरी 2025 तक आरोपी कई बार युवती के पास आकर संबंध बनाता रहा। तब युवती ने उसे शादी के लिए कहा, तो भुवनेश्वर ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे युवती काफी परेशान हो गई और गुरूवार की शाम को पीड़िता ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसके घर में दबिश दी और भुवनेश्वर को हिरासत में लेकर थाना लाए। जहां मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *