छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बारात से लौट रही बस के सामने तीन युवकों ने फिल्मी स्टाईल में कार अढ़ाकर बस रोक दिया। उसके बाद बस में सवार तीन 4 युवकों के साथ जमकर मारपीट किया। तलवार, चाकू व डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक धांगरडीपा का रहने वाला साहिल यादव 19 साल कल मोहल्ले के रविन्द्र यादव के बारात में बासुदेव बस से ओड़िसा बरगढ़ गया था। साथ ही अन्य मेहमान व मोहल्ले के लोग भी थे। बारात जब बरगढ़ पहुंची, तो बावलीकुंआ क्षेत्र में रहने वाले दुर्गेश महंत, हरिश यादव, आशीष निषाद के साथ साहिल का किसी बात पर विवाद हो गया। ऐसे में बारात में आए लोगों ने उन्हें समझाया और समझौता कराया। शादी होने के बाद साहिल व अन्य मेहमान बासुदेव बस से वापस रायगढ़ के लिए निकले, लेकिन दुर्गेश महंत, हरिश यादव, आशीष निषाद व सुयश पांडे कार से वापस आ रहे थे। तभी रात में जब बस पटेलपाली मेन रोड पर पहुंची, तो दुर्गेश महंत व उसके साथी कार को बस के सामने खड़ी कर दिया। धारदार हथियार से किया वार
इसके बाद जब बाराती नीचे उतरे, तो शादी में हुए विवाद को लेकर साहिल यादव के साथ मारपीट शुरू कर दिया। हाथ में रखे तलवार, चाकू व डंडे से साहिल, प्रकाश बरैठ, प्रभात यादव व राधे मोहन यादव पर वार कर दिया।
बस में तोड़फोड़ किया
मारपीट से साहिल के सिर, हाथ में गंभीर चोट आया, तो उसके साथी भी घायल हो गए। इसके अलावा दुर्गेश व उसके साथियों ने बस के सामने हिस्से का कांच व खिड़कियों को भी तोड़फोड़ करते हुए सभी वहां से भाग निकले। घटना के बाद घायल ने तत्काल मामले की सूचना जूटमिल थाना में दी।
आरोपियों की तालाश जारी
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और आरोपियों की तालाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


