रायगढ़ में बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत:दो युवक गंभीर रूप से घायल, आईटीआई रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब साढ़े 6 बजे घरघोड़ा के आईटीआई रोड पर स्कूटी सवार प्रदीप माली 19 साल और ग्राम बरमुड़ा निवासी बाइक सवार अनुज (30) का आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गया। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से दूर छिटककर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो लोगों की काफी भीड़ यहां इकट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को किया रायगढ़ रेफर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले कर आए, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अनुज के सिर पर गंभीर चोट पहुंचने से काफी खून बह रहा था। वाहन भी हुआ क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि, दोनों ही वाहनों के बीच टक्कर जोरदार थी। ऐसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। युवक किस काम से निकले थे और कहां जा रहे थे। उसका पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *