छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार युवक ब्रेकर से उछलकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तुर्रीपारा का रहने वाला रितेश उरांव 19 साल सोमवार को अपने एक साथी राजेश चंद्रा के साथ बर्थडे पिकनिक मनाने के लिए आमापाल की ओर जाने के लिए निकले। इसके बाद शाम को पिकनिक मनाकर दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गोवर्धनपुर के पास जब वे पहुंचे थे, तो उनकी तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इससे दोनों युवक फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो तत्काल उन्हें किसी तरह ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां रितेश उरांव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और राजेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


