छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नोट से भरे बैग लेकर जा रहे बाईक सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैग में 22 लाख 50 हजार रूपए कैश थे। जिसके बारे में पूछताछ करने पर बाईक सवारों के पास कोई जवाब नहीं था। जिससे पुलिस ने नगदी रकम को जब्त कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की शाम को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग प्लैटिना बाईक क्र. सीजी 13 एम 5796 में सवार होकर इंदिरा नगर की ओर संदिग्ध परीस्थिति में जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस पेट्रोलिंग के जवान तत्काल इंदिरा नगर पहुंचे और प्लैटिना बाईक में सवार युवकों को रोककर जांच की गई। तब पुलिस को उनके पास बैग में 500-500 रूपए के 45 बंडल मिले। जिसमें हर बंडर में 50 हजार रूपए थे। इस तरह उनके पास कुल 22 लाख 50 हजार रूपए मिले हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ किया, तो उनके द्वारा इतने भरे रकम को लेकर कोई भी उपयुक्त जवाब नहीं दिया गया। इससे पुलिस ने नोटो से भरे बैग के साथ उन्हें कोतवाली थाना ले आया। दोनों युवक रायगढ़ के रहने वाले
कोतवाली थाना में पुलिस ने जब उनसे पूछताछ किया, तो पता चला कि बाईक चालक रेलवे बंगलापारा का रहने वाला गजानंद राव कातोरे 55 साल व उसका साथी इंदिरा नगर निवासी गजेश देवांगन 39 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 106 बीएनएस का अपराध कायम कर जब्त नगदी रकम के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दिया है।


