छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की में खुलेआम गुंडागर्दी देखी गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें 7-8 लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पीटाई कर दी। जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो 4 दिन पुराना है। जो अब वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि अलग-अलग बाइक व स्कूटी पर युवक सवार होकर गाली-गलौज करते हुए घूम रहे हैं। लक्ष्मीपुर रोड से रामभांठा की ओर जाने वाले रास्ते के पास स्कूटी सवार दो युवकों को उन्होंने रोका और एक युवक की सभी ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान उन्हें बीच-बचाव करने वाला कोई नहीं था। जिसके कारण युवक की जमकर पिटाई हो गई। इसी ग्रुप से किसी ने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल रहा है। बताया जा रहा है कि मार खाने वाला युवक दिनदयाल कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला है और मारपीट करने वाले युवक इंदिरा नगर व अलग-अलग मोहल्ले के हैं।
पुरानी रंजिश के चलते मारपीट
कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना में पूर्व में एफआईआर दर्ज किया गया था। अब इस मामले में आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।


