रायगढ़ में मवेशी तस्करी करते 1 पकड़ाया:2 तस्कर जंगल के रास्ते फरार, बगैर चारा-पानी दिए बुचड़खाना ले जा रहे थे, पुलिस ने 40 मवेशी जब्त किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें 40 मवेशियों को बिना चारा-पानी दिए बुचड़खाना ले जा रहे थे। जहां पुलिस ने एक मवेशी ने तस्कर को पकड़ लिया और उसके साथी 2 तस्कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि चरखापारा से पत्थलगांव की ओर पार करते हुए जंगल रास्ते से मवेशियों को 2-2 की जोड़ी में ले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस के जवान तत्काल चरखापारा की ओर आने वाली जंगल रास्ते में पहुंचे। जहं 3 लोगों के द्वारा बैलों को रस्सी में बांध कर मारते-पीटते, बिना चारा-पानी के पैदल क्रुरता पूर्वक हांकते ले जा रहे थे। तभी उन्होंने पुलिस को जंगल में देख भागने लगे। जिसमें से 2 मवेशी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले ओर घेराबंदी कर पुलिस ने 1 मवेशी तस्कर को पकड़ लिया। तस्कर सक्ती जिले का रहने वाला
उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि सक्ती जिला के बगबुड़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला सतीश सूर्यवंशी 22 साल है। उसके साथियों के बारे में पूछने पर उसने बताया कि राम प्रसाद निवासी तिरसोंट व जायकी साहू निवासी सरहर के रहने वाले हैं।
मवेशी तस्कर के पास नहीं था कोई दस्तावेज
इसके बाद 40 नग मवेशियों के वैध दस्तावेज मांगने पर उसके पास कुछ नहीं था। उसने बताया कि घोघरी बाजार डभरा व पोड़ी बाजार चांपा से बैल खरीद कर जंगल के रास्ते से बुचड़खाना ले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *