छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में मेयर इन कौंसिल की बैठक महापौर जीवर्धन चौहान की उपस्थिति में हुई। जिसमें शहर के विकास कार्यों को लेकर 20 एजेंडा पर चर्चा की गई। ऐसे मंे बैठक में 17 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया। नगर में बैठक सबसे पहले एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 8 तक में विभिन्न जोन के सफाई काम के लिए प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई। इसी तरह बस स्टैंड से इंदिरा नगर के बीच नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए पाइपलाइन विस्थापित करने संबंधित एक करोड़ 26 लाख के कार्यों पर चर्चा करते हुए उसे स्वीकृत किया गया। इसके बाद चांदनी चौक से राजा महल के बीच पाइप लाइन को विस्थापित करने के लिए एक करोड़ 8 लाख की लागत के कार्य को स्वीकृति दी गई। फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन व अपग्रेडेशन काम जिसकी लागत 2 करोड़ 20 लाख को स्वीकृत किया गया। इसी तरह 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सपवेल निर्माण पंप इंस्टॉलेशन व पाइपलाइन विस्तार 5 करोड़ 27 लाख के काम को स्वीकृत किया गया। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी योजना के 10 कार्यों करीब 60 लाख की लागत को सहमति दी गई।
ऑक्सीजोन निर्माण काम हुई स्वीकृत
बैठक में 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक करोड़ 75 लाख की लागत में बिजली उत्पादन करने के लिए सोलर पैनल लगाने के कार्यों को स्वीकृत किया गया। इसी तरह दो दुकानों के नामांतरण को परिषद की बैठक में रखने की सहमति बनी। कोसाबाड़ी दूध डेयरी में ऑक्सीजोन निर्माण काम को स्वीकृत किया गया। आर्किटेक्ट हायर करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृति दी गई। बैठक में फूल बाजार स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। एजेंडा से संबंधित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के जवाब कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।


