रायगढ़ में युवक को मारा चाकू, पेट में फंसा:दर्द से तड़पता रहा घायल, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर वारदात

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए, तो दूसरे युवक ने उसके पेट पर चाकू मार दिया। जिससे चाकू पेट में फंस गया। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, निगम काॅलोनी बजरंग पारा निवासी सोनू चौहान (20) को मोहल्ले के रूबी सारथी 200 रुपए देकर दुकान से खाने का सामान मांगी थी। जिसे लेने के लिए जब सोनू गया, तो मिट्ठूमुड़ा चौहान मोहल्ला निवासी लोकेश चौहान पहुंच गया। उसने शराब के लिए 200 रुपए मांगने लगा। तब सोनू ने उसे रुपए देने से इनकार कर दिया। ऐसे में लोकेश उससे विवाद करने लगा और रुपए नहीं देने पर चाकू मारने की बात कहने लगा। सोनू ने रुपए नहीं दिए तो लोकेश गाली-गलौज करते हुए उसके पेट में चाकू घुसा दिया। फिर भाग गया। जमीन में गिरकर तड़पने लगा युवक सोनू लहूलुहान हालत ने जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसे देखकर मोहल्ले बाकी लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि चाकू पेट में ही फंसा हुआ है। ऐसे में उसे गंभीर हालत में मोहल्ले के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर घायल की गंभीर हालत को देखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेट में फंसे चाकू को बाहर निकाला गया और आगे उसका इलाज जारी है। वहीं, रूबी सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश जारी इस मामले में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि, मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *