रायगढ़ में यूपी का गांजा तस्कर पकड़ाया:1 लाख का गांजा के साथ बाईक जब्त, ओड़िसा से लेकर जा रहा था, नाकेबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में यूपी का गांजा तस्कर पकड़ा गया है। वह बाईक पर सवार होकर ओड़िसा से 1 लाख रूपए का गांजा लेकर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश मिर्जापुर का रहने वाला अशोक कुमार पाल 38 साल ओड़िसा से 10 किलो गांजा बैग में भरकर लैलूंगा की ओर जा रहा था। तभी मुखबिर से पुलिस को मामले की सूचना मिली। ऐसे में पुलिस ने तत्काल ग्राम जमुना में अस्थाई बेरियर लगाकर नाकेबंदी की। पुलिस ने यहां जांच शुरू कर दिया। तब सफेद रंग के अपाचे बाईक पर सवार एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में आते देखकर उसे रोका। पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम, पता बताया। बिक्री के लिए ले जा रहा था गांजा
पुलिस द्वारा जांच करने पर प्लास्टिक झोले व बैग में रखे गांजा के 10 पैकेट को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने 1 लाख रूपए के 10 किलो गांजा समेत बाईक को जब्त कर लिया। पूछताछ में उसने गांजा को बिक्री करने ले जाना बताया। पुलिस आरोपी को थाना लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *