रायगढ़ में लेनदेन की बात पर युवक की हत्या:खेत में मिली थी युवक खून से लथपथ लाश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खेत में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली थी। जिसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधार के लेनदेन को लेकर मृतक की हत्या की गई थी। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह ग्राम परसकोल में युवक की लाश खेत में मिली थी। इस दौरान मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान 35 साल की रूप में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। जहां मृतक के शरीर पर पेट, गले व अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। इसके बाद मामले की जांच में मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
रुपये लेनदेन को लेकर हत्या की गई
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक और ग्राम बगबुड़वा निवासी राहुल यादव के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। संदेही राहुल यादव 20 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दो माह पूर्व उसने मृतक को 3000 रुपये दिए थे।
आरोपी ने चाकू से कई वार कर दिया
उसी रकम को वापस मांगने पर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से घर लौट गया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े व मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *