रायगढ़ में संकल्प थीम के बजट को BJP ने सराहा:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छलावा बताया, कहा- रायगढ़ के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं

छत्तीसगढ़ का बजट 2026 पेश हो चुका है। ऐसे में रायगढ़ में बजट को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। जहां भाजपा ने संकल्प थीम पर आधारित बजट 2026 की सराहना की है वही कांग्रेस ने इसे छलावा बताया है साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष का यह भी आरोप है कि यह सिर्फ शब्दों की जादूगरी है, पहले ज्ञान, गति और अब संकल्प का नाम लेकर प्रदेश की जनता को छला जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने संकल्प थीम पर बजट पेश किया। जिसमें बताया गया कि अब सरकार पांच मुख्य मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। ऐसे में बजट पेश होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी सरहाना की। जहां भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ का एतिहासिक बजट है। यह छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने वाला बजट है। रायगढ़ को भी काफी उपलब्धि मिली है। युवा, किसान, इन्फास्ट्राक्चर, उद्योग, महिला सभी के लिए बजट में प्रवाधान मिला है। रायगढ़ में लोहरसिंह के मैदान के लिए फंड मिला है। OBC के लिए हॉस्टल खुलेगा, मुकबधिर के लिए हॉस्टल खुलेगा, डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय में शामिल करने के लिए प्रवधान है। वहीं कांग्रेस ने ठीक इसके विपरित बताया है।
इस बजट से कोई जनता को कोई लाभ नहीं
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि इस बार के बजट में कोई विशेष नहीं है। सिर्फ शब्दो की जादूगरी है, पहले बजट को गति और अब संकल्प थीम को लेकर आए हैं। युवाओं के और शिक्षाभर्ती के लिए जो वादा किया था उसे लेकर बजट में प्रवधान नहीं है। बेरोजगारों को सिर्फ आश्वसन दे रहे हैं। यह बजट 2047 को लेकर सिर्फ छलावा वाला बजट है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हर विभाग में आंदोलन कर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं चाहे संविदाकर्मी का नियमतिकरण का मामला हो, चाहे रसोईया या अन्य विभाग के कर्मचारी का मामला हो, वे आंदोलन कर रहे हैं। इस बजट से छत्तीसगढ़ के आम जनता को कोई खास लाभ नहीं मिला। रायगढ़ को कुछ खास नहीं मिला, सिर्फ डीएमएफ से जो काम हो रहे हैं वही है। छत्तीसगढ़ सरकार के पास पैसा ही नहीं है इसी वजह से कई दफे महतारी वंदन का समय पर किस्त नहीं आता है तो पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। इस बजट से छत्तीसगढ़ को जनता को कोई लाभ नहीं है।
जनता को गुमराह करने वाला बजट
जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेश किया गया बजट पूरी तरह निराशाजनक और जनता को गुमराह करने वाला है। बेरोजगार युवाओं के लिए न कोई स्पष्ट भर्ती कैलेंडर, न किसानों के लिए ठोस राहत, न महंगाई से परेशान जनता के लिए ठोस कदम है। सरकार ने आंकड़ों का खेल दिखाया है, लेकिन जमीन पर सच्चाई कुछ और है। यह बजट विकास नहीं, बल्कि प्रचार का दस्तावेज है। युवा, किसान और आम जनता अब भाषण नहीं हक और हिसाब दोनों मांग रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *