रायगढ़ में संजय काॅम्पलेक्स से अतिक्रमण हटाया गया:लंबे समय से सड़कों पर दुकान लगा रहे, व्यवसायियों ने विरोध किया फिर मान गए, आयुक्त बोले- एक माह से समझाइश दे रहे थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के दैनिक सब्जी मंडी में लंबे समय से अवैध कब्जा था। यहां के व्यवसायी ने सड़कों तक टीन शेड, तिरपाल व अन्य तरह से अतिक्रमण कर रखा था। जहां आज निगम अमला ने संजय काॅम्पलेक्स की सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया है। संजय काॅम्पलेक्स में व्यवसायियों को कई बार निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने कहा गया था, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में नगर निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय अपनी टीम के साथ दैनिक सब्जी मंडी में पहुंचे। यहां पहले तो उन्होंने दुकानदारों को खुद से अतिक्रमण हटाने कहा, लेकिन कुछ मानने के बजाए विरोध करने लगे। ऐसे में अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों और समझाइश के बाद व्यवसायियों ने सहयोग किया और अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं निगम के जेसीबी से भी संजय काॅम्पलेक्स में अवैध कब्जा को हटाया गया और दोबारा ऐसा नहीं करने निर्देशित किया गया है। 1 तारीख को दुकानें बंद रहती है
संजय काॅम्पलेक्स में हर दिन सैकड़ों लोगों की भीड़ होती है। सुबह से लेकर रात तक सब्जी मंडी में दुकानें खुली रहती है, लेकिन हर माह 1 तारीख को यहां की नालियों की साफ-सफाई के लिए दुकानों को बंद रखा जाता है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम अमला आज यहां पहुंची और संजय काॅम्पलेक्स से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाकर सीमा तय कर दी गई
संजय काॅम्पलेक्स की सड़के करीब 30 फीट की है। जिसमें दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिससे यहां की साफ सफाई ठीक से नहीं हो पाती थी। व्यवसायियों को एक माह से समझाईश दी जा रही थी, लेकिन आज व्यवसायियों के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया है और उनकी एक सीमा तय कर दी गई है। ताकि व्यवसायियों व लोगों को कोई परेशानी न हो। इसकी मानिटरिंग भी लगातार की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *