रायगढ़ में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आमगांव निवासी राहुल राय अपने चाचा कृष्णा प्रसाद राय (56) के साथ बाइक से किसी काम से रायगढ़ आए थे। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे आमगांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी उल्दा एनएच मार्ग पर खड़ी एक ट्रेलर से उनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर गए। कृष्णा प्रसाद राय के सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई। साथ ही राहुल राय के जबड़े और सिर पर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत
दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। ग्राम साल्हेपाली का रहने वाला संतोष राम राठिया 65 साल कल फसल काटने के लिए पैदल साल्हेपाली फुलवारी के अपने खेत गया था। उसके बाद वहां संतोष राम का बेटा निर्मल कुमार भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर धान फसल काटे और निर्मल शाम करीब 5 बजे धान काट कर वापस घर आ गया। शाम 6 बजे तक संतोष राम राठिया घर नहीं पहुंचा, तब उसका बेटा निर्मल उसे फिर से देखने के लिए सायकिल से घर से निकला था। ऐसे में उसने चोटीगुड़ा काजूबाड़ी रोड के पास अपने पिता संतोष राम राठिया को गंभीर हालत में घायल होकर रोड पर गिरा हुआ देखा।
ईलाज के दौरान हो गई मौत
जिसके बाद पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मारकर भाग गया है। निर्मल अपने पिता संतोष राम को किसी तरह घरघोड़ा अस्पताल लाया। जहां ईलाज के दौरान रात में करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। निर्मल ने मामले की सूचना घरघोड़ा थाना में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *