छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 3 दिनों बाद उसके शव से दुर्गंध आने पर उसकी मां ने उसे फांसी पर लटके देखा। जिसके बाद गावं के लोगों ने मामले की सूचना थाना में दी। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गेजामुड़ा का रहने वाला मनोहर सिदार 20 साल रोजी मजूदरी का काम करता था। मंगलवार के दिन में मनोहर अपने घर में बिना कुछ बताए बाहर निकला और नहर के पास एक सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद दो दिनों से वह घर नहीं आने पर उसके परिजन आसपास तालाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। ऐसे में आज सुबह मनोहर की मां कचरा फेंकने के लिए नहर की ओर जा रही थी, तभी उसे तेज दुर्गंध आने लगी। बेटे को फांसी पर लटके देखा
इससे वह उसे देखने पहुंची, तो उसने देखा कि मनोहर फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। वहीं थोड़े ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतरा रोड थाना में दी। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौत के कारणों का पता नहीं चला
जहां जांच में देखा कि बाॅडी फूल गई है और सड़ने से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद उसे किसी तरह फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौत का कारण अभी सामने नहीं आ सका है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


