छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में देह व्यापार को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां सप्ताह भर में तीसरी कार्रवाई देखने को मिली है। बोइरदादर क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक समाग्री जब्त की है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि बोईरदादर क्षेत्र में रहने वाला नारायण वैष्णव 55 साल बाहर से लड़कियों को बुलाकर अपने घर मंे देह व्यापार कराता है। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार की रात को तस्दीक के लिए एक पुलिस प्वाईंटर को ग्राहक बनाकर उसके घर भेजा। इस दौरान यहां एक 35 साल की संदिग्ध महिला मौजूद थी। ऐसे में प्वाईंटर ने जैसे ही पुलिस को संकेत दिया, चक्रधर नगर, साइबर व महिला थाना की संयुक्त टीम ने मकान को घेर लिया और मकान भीतर दबिश दी। जहां मकान में नारायण वैष्णव व संदिग्ध महिला मिले।
लोकल और बाहर से लड़किया बुलाता
पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि नारायण वैष्णव रुपये का लालच देकर लोकल व बाहर से लड़कियों को बुलाता था और देह व्यापार चला रहा था। ऐसे में मकान की जांच करने पर यहां आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया गया।
आगे की कार्रवाई की जा रही
इसके बाद पुलिस ने आरोपी नारायण वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 हजार कैश व 2 मोबाइल जब्त किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


