रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़ने पर बवाल…VIDEO:भड़के हिंदू संगठन ने भी चर्च का तोड़ा क्रॉस, भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगाया; पुलिस से झूमाझटकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए मंदिर को तोड़ने पर बवाल हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च के क्रॉस को तोड़कर वहां भगवा गमछा का झंडा लगा दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नाराज हिन्दू संगठन और क्रिश्चियन समाज के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समझाइश के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प भी हो गई। चर्च और मंदिर विवाद से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, भाटनपाली गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को गांव में हनुमान मंदिर टूटा मिला। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस और हिन्दू संगठन को भी दी गई, जिस पर हिन्दू संगठन के लोगों ने घटना स्थल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ा हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस सभी को समझाइश देने में लगी रही। लंबे समय बाद हंगामा शांत हुआ। SDM ने चर्च को पट्टे, तो पटवारी ने रोहित शाह की बताई जमीन बताया जा रहा है कि, मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है, इसलिए हिंदू संगठन ने उन्हीं पर मंदिर को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम मौके पर आए, तो SDM ने बताया कि पट्टे की जमीन पर चर्च बना है, जबकि पटवारी ने बताया कि जिस जमीन पर चर्च है, वो किसी रोहित शाह की जमीन है। जिसने मंदिर बनवाया, उसी ने गिराया- सरपंच हंगामे के बारे में भाटनपाली के सरपंच जसकेतन झारिया का कहना है कि मंदिर का निर्माण निर्मल सारथी ने करवाया था, जब वे हिंदू थे। अस्वस्थता के कारण निर्मल ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उपचार सभा में शामिल होने के बाद उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। निर्मल ने ही जेसीबी से मंदिर को ढहा दिया। चर्च में बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि हमें गांववालों से सूचना मिली कि JCB से मंदिर को तोड़ा जा रहा है। यहां पहुंचे तो मंदिर तोड़ने को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा था। मंदिर के पास में ही अवैध चर्च है। चर्च वालों ने ही मंदिर को तोड़ा है। मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई है- CSP मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि, हनुमान जी के लिए बने मंदिर में प्रतिमा नहीं है। अभी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। फिलहाल, सभी को समझाइश देते हुए शांत कराया जा रहा है।पूछताछ के लिए पुलिस निर्मल को थाने लाई है। …………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में देश का पहला वन मंदिर…राशि-ग्रह-नक्षत्र के पौधे: गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए योग-हर्बल ट्री; यहां श्रीराम के वनवास का भी वर्णन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के आवराभाटा में साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से करीब 18 एकड़ में देश का पहला वन मंदिर बनाया गया है, जहां अलग-अगग थीम पर 7 वन बनाए गए हैं, जिसमें राशि, ग्रह, नक्षत्र के पौधे लगाए गए हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधि (हर्बल पौधे) की जानकारी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *