रायगढ़ में हाथी ने हाई स्कूल का गेट तोड़ा:धान मंडी का 11 बोरी धान किया नुकसान, रात भर वनकर्मी भगाते रहे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है। धान खरीदी शुरू होने के बाद से हाथी बंगुरसिया धान मंडी पहुंच रहे हैं। बीती रात हाथियों ने मंडी में रखे 11 बोरी धान को खाया और फैला दिया। साथ ही हाई स्कूल के गेट को धक्का देकर तोड़ दिया। मंगलवार की शाम 7 बजे के बाद 3 हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया धान मंडी केन्द्र के पास पहुंच गए। इसके बाद यहां काफी देर तक मंडी के आसपास खड़े रहे और मौका मिलते ही एक-एक बोरा धान को उठाकर ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि हाथियों ने रात भर में 11 बोरी धान को खाया और फैला दिया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वनकर्मी और हाथी मित्र दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और उन्हें कई तरह की आवाजे निकालकर उन्हें भगाने लगे। तभी 1 हाथी मंडी के करीब हाई स्कूल के पास पहुंच गया और स्कूल के गेट को अपने सुंड से तोड़ने का प्रयास किया। जिससे स्कूल का चैनल गेट क्षतिग्रस्त हो गया। रात भर हाथी यहां डटे रहे और सुबह तकरीबन 5 बजे वापस जंगल की ओर चले गए। गांव के करीब भी पहुंचा दल
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को जहां 3 हाथी धान मंडी में थे। वहीं कुछ हाथियों का दल बंगुरसिया के बरझरिया मोहल्ला के आसपास जंगल में था। इसके अलावा सोमवार की रात को भी हाथियों ने धान मंडी से 13 बोरी धान को नुकसान किया था। सोलर पैनल व बोर पाईप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जंगल में 41 हाथियों की मौजूदगी
रायगढ़ वन मंडल के जंगल में पिछले लंबे समय से 41 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जहां घरघोड़ा रेंज के बरौद बीट में 3 और चारमार बीट में 7 हाथी मौजूद है। रायगढ़ रेंज के पड़ीगांव बीट में 31 हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें 12 नर, 21 मादा और 8 शावक शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *