रायगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने लगाए रंग-गुलाल:पुलिस लाईन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गीतों में जमकर थिरके

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिसकर्मी होली पर्व को लेकर 72 घंटे तक ड्यूटी पर रहे। सुबह से लेकर रात तक जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाला। जहां होली के दूसरे दिन यानि आज पुलिसकर्मियों ने होली का पर्व मनाया। सुबह से पुलिस लाईन में जिले भर के अलग-अलग थाना के जवान पहुंचे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस साल होलिका दहन के दूसरे दिन चंद्रग्रहण होने की वजह से रंगो की होली नहीं खेली गई। ऐसे में पुलिस को होली को लेकर होलिका दहन के दिन से लेकर रंगो की होली तक ड्यूटी करनी पड़ी। ताकि जिले में किसी प्रकार की बड़ी घटना घटित न हो। पुलिसकर्मियों ने करीब 72 घंटे ड्यूटी किया। इससे शहर में शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाया गया। जहां होली त्यौहार के अगले दिन गुरूवार को पुलिसकर्मियों ने होली का पर्व मनाने के लिए सुबह से पुलिस लाईन में इक्ट्ठा हुए। यहां महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया साथ ही फिल्मी व होली के गीतों पर जमकर थिरके। इसके अलावा पुलिस थाना में जवानों ने जमकर होली खेली।
कलेक्टर-एसएसपी को भी लगाए रंग
पुलिसकर्मियों की होली जबरदस्त होती है। जमकर पूरे उत्साह के साथ जवान होली का पर्व मनाते हैं। गुरूवार को पुलिसर्मियों की होली के दौरान कलेक्टर-एसएसपी भी मौजूद रहे। कलेक्टर मयंक चुर्तेवेदी पुलिस लाईन पहुंचे। जहां कलेक्टर और एसएसपी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही पुलिसर्मियों ने दोने उच्चाधिकारियों को रंग-गुलाल लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *