छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले 2 दिन पहले तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, तो बुधवार की रात तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को तेज ठंड का अहसास भी होने लगा है। अब ठंड से बचाव के उपाए करने को मजबूर हो गए हैं। बुधवार की सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया। दिन में धूप निकला था, लेकिन शाम होने के बाद तेज ठंड लगने लगी। हल्की सर्द हवाएं भी चल रही थी। इसके बाद रात को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे। सप्ताह भर में 2 डिग्री की गिरावट मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को तापमान में 1 डिग्री की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बात अगर सप्ताह भर की करें तो 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। ऐसे में 17 दिसबंर को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई जा रही है। 18 जगह अलाव की कर रहे व्यवस्था नगर निगम के अलाव व्यवस्था प्रभारी त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि, शहर के अलग-अलग 18 जगह पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इसमें रेलवे स्टेशन, चक्रधर नगर चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल, अटल चौक समेत अन्य जगह पर शाम ढलने के बाद लकड़िया छोड़ी जाती है। एक दिन में करीब 6 क्विंटल लकड़ी की खफत हो रही है। शहर के अन्य जगह से डिमांड आने पर वहां भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।