रायगढ़ में 272 धर्मांतरित लोगों की घर वापसी:प्रबल प्रताप ने पैर धोकर सनातन धर्म में शामिल कराया, बरगढ़ धाम में हुआ हिंदू महासंगम कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में महाशिवरात्रि के दिन 272 धर्मांतरित लोगों की सनातन धर्म में घर वापस की गई। इसके लिए पूरी विधिविधान व मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना हुई। साथ ही धर्मांतरित लोगों का शुद्धिकरण कर पैर धोकर इन्हें सनातन धर्म में फिर से सम्मालित किया गया। खरसिया ब्लॉक के बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पवित्र भूमि बरगढ़ धाम में हिंदू महासंगम कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रान्त, कल्चुरि कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान व दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 272 धर्मांतरित लोगों की घर वापस कराई गई।कार्यक्रम दोपहर तकरीबन 1 बजे शुरू हुआ। जिसके बाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें सभी के स्वयं चरण पखारकर सभी धर्मांतरित लोगों को सनातन परंपरा में फिर से सम्मिलित कराया। बताया जा रहा है कि इसमें रायगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे जिले के जनजाति, पिछड़ा वर्ग के धर्मांतरित लोग थे।
घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा
इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें अपने उद्बोधन में कहा कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से पुनः जुड़ने का संकल्प है। महाश्विरात्रि के अवसर पर यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने करीब 30 साल पहले घर वापसी की शुरू किए थे और उनकी प्रथा को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक 18 हजार लोगों की घर वापसी की गई है।
कार्यक्रम में प्रेमा साईं महाराज का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मातंगीधाम के प्रेमा साईं महाराज का भी मार्गदर्शन व आर्शीवाद मिला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महाशिवरात्रि पर महादेव का अटूट विश्वास हमें सनातन के शाश्वत सिद्धांतों को साहसपूर्वक अपनाने और उनके माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम के दौरान विजय शंकर पटनायक, राजकुमार चंद्रा, भोजराम देवांगन, प्रहलाद रजक, स्वाती गोयल शर्मा, अंजू गवेल, विजय जायसवाल समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *