छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया से छाल तक 16 किमी की बदहाल सड़क को बनवाने ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। चक्काजाम को 40 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। सड़क का काम शुरू नहीं होने से उनका आंदोलन जारी है। रात में ग्रामीणों ने आंदोलनस्थल पर ही खाना खाया और वहीं सोए। इस पूरे मामले में SDM का कहना है कि सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। मंगलवार की सुबह 9 बजे से खेदापाली और चंद्रशेखरपुर एडू के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बदहाल रोड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए। रात में धरनास्थल पर ही सोए ग्रामीण सुबह से लेकर रात तक ग्रामीण वहीं बैठे रहे। इस दौरान तहसीलदार भी समझाइश देने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में बुधवार रात ग्रामीण वहीं खाना खाकर सो गए। बुधवार की सुबह फिर से अपना आंदोलन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का मांग है कि जब तक रोड का काम शुरू नहीं हो जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में बुधवार की रात भी ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर ही खाना खाया और अपना आंदोलन जारी रखा। हर दिन लोग परेशान ग्रामीणों का कहना है कि करीब 16 किमी की सड़क बदहाल हालत में है। हर दिन इस रोड पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारी भी समझाइश देने पहुंचे थे। इससे पहले भी कई बार आश्वासन मात्र दिया गया। PWD के इंजीनियर आए थे चक्काजाम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया ने बताया कि आज PWD के इंजीनियर आए थे और काम शुरू करने की बात कही है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के लिए सामाग्री भी नहीं गिरी है। हमारी ओर से कहा गया है कि एक तरफ से काम शुरू करो और जब तक काम शुरू नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। SDM बोले- सड़क का काम शुरू धरमजयगढ़ SDM धनराज मरकाम ने बताया कि बुधवार से सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। PWD की टीम शाम से ग्रेडर मशीन रोड पर चला रही है। गुरुवार से बाकी सामान भी गिर जाएगा। रोड का निर्माण शुरू हो गया है। …………… ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में सड़क के लिए फिर चक्काजाम: 16KM की सड़क बदहाल, रोड पर टेंट लगाकर आंदोलन पर बैठे ग्रामीण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बदहाल सड़क को लेकर फिर आंदोलन शुरू हो गया है। खरसिया से लेकर छाल तक करीब 16 किमी की सड़क की हालत काफी खराब है। इसे लेकर आज काफी संख्या में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारे भी लगाए।


