रायगढ़ में 6 फरार शिकारियों को वन अमला ने पकड़ा:2 जंगली सुअर का फंदा लगाकर किए थे शिकार, 4 आरोपी पहले पकड़े गए, वन अमला की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 10 शिकारियों ने मिलकर 2 जंगली सुअर का शिकार किया था। इस मामले में वन अमला ने 4 शिकारियों को पहले पकड़ा गया था। वहीं फरार 6 आरोपियों की तालाश की जा रही थी। जहां कल फरार सभी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को कोयलार परिसर में शिकार के मामले में फरार 6 आरोपियों की तालाश की जा रही थी। आरोपी पहले दिन गांव से फरार हो गए थे, लेकिन कल सभी शिकारियों को गांव से पकड़ा गया। उनसे पूछताछ में सभी शिकार करना कबुल किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि करीब 4 व 6 माह पहले भी इसी फांदा से 2 जंगली सुअर का शिकार किया था और उसे मारकर खा गए थे। जिसके बाद आज सभी आरोपियों का बयान लेकर न्यायालय प्रथम श्रेणी धरमजयगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा सभी शिकारियों को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। ये हैं फरार पकड़े गए शिकारी
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार थे। जिन्हें वन अमला द्वारा पकड़ा गया है। इसमें कोयलार निवासी दलसाय राठिया 46 साल, महेन्द्र राठिया 46 साल, सुखराम राठिया 57 साल, दुबराज साय मंझवार 58 साल, बुधराम राठिया 58 साल, संजय सारथी 23 साल है। पहले जगमोहन राठिया, बोधराम राठिया, सनतराम राठिया, नेतराम चौहान को पकड़ा गया था।
शिकारियों पर कर रहे निगरानी
इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि शिकारियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। यही कारण है कि जंगली सुअर का शिकार करने वाले 10 शिकारियों को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा लगातार जंगल गश्त किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *