रायगढ़ में 7 बार के पार्षद सलीम बने नेता प्रतिपक्ष:कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की, बिना नेता प्रतिपक्ष के हुई पहली बजट बैठक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में अब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया होंगे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने 10 नगर निगम की घोषणा की, जिसमें रायगढ़ से नेता प्रतिपक्ष के लिए सलीम नियारिया का नाम था। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार को बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद सलीम नियारिया 7 बार पार्षद बन चुके हैं। इसके अलावा एक बार इन्होंने सभापति का भी दायित्व संभाला है। वहीं इस बार कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष चुना है। नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद भाजपा ने एमआईसी सदस्यों व सभापति के नाम की घोषणा कर दी, लेकिन कांग्रेस के द्वारा नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना गया था। ऐसे में नगर निगम की पहली बजट बैठक भी बिना नेता प्रतिपक्ष के पूरी हो गई। तीन नामों का चर्चा रहा
नेता प्रतिपक्ष के लिए तीन नामों का चर्चा शुरू से चल रहा था। इसमें जयंत ठेठवार, सलीम नियारिया व लक्ष्मीनारायण साहू के नाम थे, लेकिन पिछले कांग्रेस के कार्यकाल में जयंत ठेठवार को सभापति का दायित्व सौंपा गया था, ऐसे में इस बार सलीम नियारिया को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *