छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक व्यवसायी उठाईगिरी का शिकार हो गया। उसने 8 हजार रुपये से भरे थैले को व कुछ दस्तावेजों को बाइक के हैंडल पर रखा था। तभी मौका पाकर अज्ञात दो युवकों ने उसे पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर कॉलोनी का रहने वाला विनोद कुमार अग्रवाल 58 साल व्यवसायी है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलवार की रात को वह 8 हजार रुपये कैश, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज को थैला डालकर अपने बाइक के हैंडल में लटका दिया। इसके बाद बाइक में सवार होकर हमारपारा के बुधराम के दुकान के सामने मोटर सायकिल को खड़ी कर दुकान अंदर गया। वापस आने पर उसने देखा कि उसका थैला गायब है। जिसके बाद उसने आसपास काफी तालाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उसने खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच में दो संदेहियों के बारे में जानकारी मिली।
हिरासत में लेकर पूछताछ में स्वीकार किया
इसके बाद पुलिस ने राजूमहंत 35 साल व अंकित वैष्णव 27 साल हमालपारा निवासी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। तब उन्होंने उठाईगिरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू महंत के पास से 4 हजार व आधारकार्ड, पैन कार्ड व अंकित वैष्णव के पास से 4 हजार रुपये को बरामद किया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


