रायगढ़ में 80 टन अवैध कबाड़ लोड 4 ट्रक पकड़ाए:सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, चोरी का कबाड़ होने के संदेह पर की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आॅपरेशन प्रहार की शुरूआत की। जहां घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे 4 ट्रक के पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उसमें लोड 80 टन अवैध कबाड़ समेत ट्रक को जब्त कर लिया। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा की ओर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक रायगढ़ की ओर जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने सामारूमा रोड पर घेराबंदी का जांच शुरू कर दिया। जहां सामने से आ रही ट्रको को रोका गया और समें तलाशी ली गई। जिसमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन व अन्य कबाड़ के टुकड़े लोग पाए गए। जिनका कुल वजन करीब 80 टन और वर्तमान बाजार मूल्य 28 लाख 35 हजार रुपये है। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान ट्रक चालकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जशपुर जिला के ग्राम कुनकुरी निवासी सुल्तान खान 60 साल, गेरवानी निवासी जाकिर मोहम्मद 30 साल, उत्तर प्रदेश बलिया जिला के ग्राम चैनपुर निवासी महकुल अहमद पिता 50 साल, MP के दमुह जिला के ग्राम गडिगया निवासी रघुवीर यादव 45 साल बताया।
कबाड़ का कोई दस्तावेज नहीं मिला
उनसे कबाड़ का कागजात मांगने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह होने पर कार्रवाई शुरू की गई। ऐसे में ट्रक चालकों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया। जहां पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
इस संबंध में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रक को पकड़ा है। अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *