रायगढ़ में CISF जवान से 3.5 लाख की ऑनलाइन ठगी:लोन दिलाने का दिया झांसा, पुलिस ने जामताड़ा से 2 आरोपियों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में CISF जवान ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कैश, मोबाइल और सीम जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि NTPC पुसौर में पदस्थ CISF प्रधान आरक्षक ज्योति प्रकाश सरकार 19 अक्टूबर 2023 को भारतीय स्टेट बैंक पुसौर से 3 लाख 51 हजार रुपए गोल्ड लोन लिया था। अगले दिन सुबह 10 बजे एक मोबाइल से उसे काॅल आया और बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उसे झांसे में लिया गया। इसके बाद ठगों ने यूनो बैंक एप डाउनलोड कराने के नाम पर ओटीपी ले लिया और दो किस्तों में 3 लाख 85 हजार रुपए ठग लिए। रूपए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर जब ठगी का शिकार हो जाने की जानकारी ज्योति प्रकाश को लगी, तो उसने पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस और साइबर की टीम ने मामले में जांच शुरू की। साइबर सेल ने खातों और ठगी में उपयोग किए गए मोबाइल नंबर की रिपोर्ट खंगाली। पता चला कि 3 लाख से ज्यादा रुपए को अलग-अलग खाते में ट्रांसफर किया गया है। बिहार क्षेत्र में एक्टिव हुआ मोबाइल ​​​​​​​जांच में मोबाइल नंबर से जानकारी हुई कि एक मोबाइल सिम कर्नाटक क्षेत्र के सिद्धराम बस्वराज मैत्री का है और दूसरी सिम वेस्ट बंगाल क्षेत्र का सुरजीत पात्रा का होना पाया गया। मामले में जांच की जा रही थी, तभी दोनों मोबाइल सिम बिहार क्षेत्र में एक्टिव हुआ है और उसका लोकेशन जामताड़ा जिला के हुकरी गांव बता रहा था। जिसके बाद 14 पुलिस जवानों की एक टीम बिहार झारखंड भेजी गई।​​​​​​​ मोबाइल लोकेशन से पुलिस आरोपियों तक पहुंची पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर उस क्षेत्र में पतासाजी की जा रही थी। आरोपी मोबाइल बंद-चालू कर रहे थे। पुलिस टीम जामताड़ा पहुंची और करमाताड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जमुरूद्वीन अंसारी (21 साल) और बहारूद्वीन अंसारी (30 साल) बताया। आरोपियों से 3 मोबाइल, 2 सिम, नकद 8 हजार रुपए और एटीएम कार्ड, पेन कार्ड जब्त किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *