रायगढ़ में NTPC के खिलाफ ग्रामीण कर रहे आंदोलन:6 मांगो को लेकर लगा रहे नारे, बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में NTPC तिलाईपाली कोयला खदान के खिलाफ ग्रामीण अनिश्चितकालीन हड़तार पर बैठ गए हैं। पिछले 11 दिनों से ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है और अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर नारे लगा रहे हैं। घरघोड़ा ब्लॉक के तिलाईपाली अपेरा मैदान में ग्रामीण 25 जनवरी से हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पूर्नवास, चार गुना मुआवजा, रोजगार समेत 6 मांगे हैं। जिसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काफी संख्या में ग्रामीण हड़ताल पर मौजूद रहते हैं इसमें तिलाईपाली, उदुरमहुआ, नया रामपुर, बिच्छीनारा, अजीतगढ़, चोटीगुड़ा, साल्हेपाली व रायकेरा के ग्रामीण हैं। ग्रामीणों अपनी मांगो को लेकर नारे लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं जब इसकी जानकारी एनटीपीसी के अधिकारियों को लगी, तो कुछ दिन पहले वे ग्रामीणों से चर्चा करने पहुंचे थे, लेकिन वे आश्वसन नहीं बल्कि उनकी मांग पूरी करने की बात कह रहे हैं।
द्विपक्षीयवार्ता में नहीं बनी बात
ग्रामीणों ने बताया कि 9 जनवरी को एनटीपीसी के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच द्विपक्षीयवार्ता भी हुई थी। जिसमें एनटीपीसी के अधिकारियों के द्वारा स्पष्ट रूप से जवाब न देकर वहां से चले गए थे। जिससे ग्रामीणों में अंसतोष का माहौल था। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से तृपक्षीयवार्ता के लिए मांग की गई। इसके बाद भी तृपक्षीयवार्ता नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *