अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर की कक्षा छठी की छात्रा इस्मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय स्तर की ‘रंगोत्सव’ प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस्मनप्रीत ने कलरिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ए ग्रेड हासिल किया और ‘अमेजिंग परफॉरमेंस अवार्ड’ अपने नाम किया। लगभग 568 प्रतिभागियों के बीच इस्मनप्रीत ने अपनी जगह बनाई और उन्हें सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र व ‘रिच डैड पुअर डैड’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन मल्होत्रा ने इस्मनप्रीत की मेहनत और उनके माता-पिता के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।


