रायपुर की वैभवी अग्रवाल को तीसरे प्रयास में 35वीं रैंक, दर्शना सिंह को 383वां स्थान

यूपीएससी- 2025 में रायपुर के तीन युवाओं वैभवी अग्रवाल (35वीं रैंक), रौनक अग्रवाल (772वीं रैंक) और संजय डहरिया (946वीं रैंक) को सफलता मिली है। इसके अलावा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की दर्शना सिंह (383वीं रैंक), धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ने 623वीं रैंक हासिल की है। गुढ़ियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में 35वीं रैंक हासिल की है। जबकि, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की दर्शना सिंह बघेल ने दूसरे प्रयास में 383वीं रैंक हासिल किया है। वैभवी और दर्शना दोनों इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह का रैंक 623 है। वे छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। बचपन से ही समाज सेवा का था सपना : वैभवी
वैभवी ने बताया कि पहले 2 प्रयास में वे यूपीएससी की परीक्षा में असफल रहीं। पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा क्लीयर नहीं कर सकी थी। उनका कहना है कि बचपन से ही उनका सपना समाज सेवा का रहा है। यही वजह है कि करियर के रूप में उन्होंने यूपीएससी को चुना। किसान की बेटी दर्शना को दूसरे प्रयास में सफलता
दर्शना एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने 2018 में 12वीं में 97% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। दर्शना ने बताया कि पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *