रायपुर की सड़कों पर निकले विधायक–महापौर:खारुन नदि में नाले का पानी गिरने पर अफसरों को फटकार, 5 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत इन दिनों विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन सुबह 8 बजे से सघन निरीक्षण पर निकले विधायक मूणत ने आज सरोना और चंदनडीह क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ महापौर मीनल चौबे, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, लोक निर्माण विभाग एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एसटीपी प्लांट देखकर भड़के विधायक चंदनडीह में 80 करोड़ रुपए की लागत से बने एसटीपी प्लांट के निरीक्षण के दौरान विधायक मूणत उस वक्त बेहद नाराज हो गए, जब उन्हें जानकारी मिली कि चिंगरी नाले का बदबूदार और दूषित पानी अब भी सीधे खारुन नदी में मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि तत्काल ठोस प्लान तैयार कर प्रस्तुत करें। सरोना को विकास की दोहरी सौगात अमृत मिशन 2.0 के तहत भारत सरकार से स्वीकृत 9 करोड़ की राशि से सरोना में बनने वाले भव्य उद्यान के लिए विधायक मूणत ने शीतला मंदिर के पीछे स्थित रिक्त भूमि का निरीक्षण किया और राजस्व अधिकारियों व पटवारियों को तत्काल सीमांकन कर लेआउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चंदनडीह से सरोना होते हुए महादेव घाट तक नए बायपास रोड के निर्माण का प्रस्ताव बजट में भेजने को कहा, ताकि क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से लोगों को राहत मिल सके। ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए उन्होंने कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में ये रहे मौजूद महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप, जोन अधिकारी, योजना शाखा के अधिकारी, भू-राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता एवं भाजपा कार्यकर्ता निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *