रायपुर के खारुन नदी में मिली एक महिला की लाश:पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई थी, पुलिस थाने में थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

रायपुर के खारून नदी में एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई थी। जिसके बाद घर वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज करवाई थी। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सावित्री पटेल के रूप में तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला कुछ दिन पहले अपने घर से अचानक निकल गई। घर वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के घरों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर घर के लोगों ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी। पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली थी पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि महिला का पारिवारिक विवाद होने से लगातार डिप्रेशन में थी। वह लगातार परेशान चल रही थी। इसी वजह से वह अचानक घर छोड़कर निकल गई। पुलिस को फिलहाल महिला की लाश में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि महिला ने आत्महत्या करने के लिए पानी में कूद गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हालांकि पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *