रायपुर के थाने में नारेबाजी…कांग्रेसियों ने 5 घंटे किया हंगामा:राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, पिंटू महादेव के खिलाफ FIR की मांग

पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव ने TV पर बहस के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस ने 5 घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने अमित महादेव के खिलाफ FIR करने की मांग की। वहीं सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने कहा कि, पूरे मामले की जांच के बाद ही करवाई हो पाएगी। जिस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, जब तक मामला दर्ज नहीं हो जाता है वह थाने में ही बैठे रहेंगे। इस दौरान थाने में ही जमकर नारेबाजी भी हुई। पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है। जब भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई टिप्पणी की जाती है, तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। लेकिन राहुल गांधी को जान से मारने की बात कही गई। सीने में गोली मारने की बात कही गई। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह संविधान और कानून का उल्लंघन है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 26 सितंबर को केरल में एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर लाइव बहस चल रही थी। इस दौरान भाजपा की तरफ से बोलने आए पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव ने कहा था कि, राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। जिसके बाद से देशभर में कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई और मामला विधानसभा तक पहुंच गया। केरल विधानसभा में भी इस विषय पर हंगामा हुआ। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में ढील बरत रही है। पेरामंगलम पुलिस ने दर्ज की है FIR केरल पुलिस ने पिंटू महादेवन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। केपीसीसी के सचिव श्रीकुमार सी सी की शिकायत पर पेरामंगलम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसमें कहा कि अगर महादेवन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो यह माना जाएगा कि सरकार की मिलीभगत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *