रायपुर के महादेव मंदिर में चोरी…VIDEO:बिंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, आरोपी CCTV में कैद; पुलिस जुटी तलाश में

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी पार कर दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया, फिर सरिया (लोहे की रॉड) से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर दाखिल हुआ और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी। चंद मिनटों में दान पेटी लेकर फरार CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देख दंग रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरी धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है, कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *