रायपुर नगर निगम में जोन आयुक्तों के हुए तबादले:आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया नवीन पदस्थापना आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन आयुक्तों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक: जोन 9 के प्रभारी जोन आयुक्त अंशुल शर्मा को जोन 1 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। जोन 4 के जोन आयुक्त अरुण ध्रुव को जोन 2 का जोन आयुक्त पदस्थ किया गया है। जोन 1 की प्रभारी जोन आयुक्त दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। जोन 2 के प्रभारी जोन आयुक्त संतोष पांडेय को जोन 7 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। जोन 7 के जोन आयुक्त राकेश शर्मा को जोन 9 का जोन आयुक्त बनाया गया है। मुख्यालय के प्रभारी उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा को जोन 10 का जोन आयुक्त पदस्थ किया गया है। जोन 10 के प्रभारी जोन आयुक्त विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *