भिलाई| दुर्ग रायपुर नाका रेलवे फाटक से कातुलबोड़ जाने के लिए अंडर ब्रिज बनाया गया है। रोज यहां से 20 हजार से अधिक लोग रोज आना-जाना करते है। लेकिन यह अंडर ब्रिज मुसाफिरों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस अंडरब्रिज की हालत ऐसी है कि दिन में भी यहां रात की तरह अंधेरा छाया रहता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को अपने वाहन की लाइट जलानी पड़ती है। इसके अलावा अंदर की रोड पूरी तरह से उखड़कर गायब हो चुकी है।


