रायपुर निगम प्रॉपर्टी टैक्स नहीं पटाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने 2 बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रापर्टी को सील किया है। जोन 10 राजस्व विभाग के अधिकारियों श्रीराम कंस्ट्रक्शन बोरियाखुर्द और प्रोग्रेसिव पॉइंट होटल हंट ड्राइव मोनिका रियल बिल्डकॉन सीलबंद करने कार्रवाई की गई। वही धमतरी रोड के सामने पारेख शो रूम, होटल उत्सव रेसीजेसी कोल्ड रेस्टोरेंट को 3 दिनों में सम्पति कर भुगतान करने चेतावनी दी है। नोटिस और अंतिम सूचना के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जोन 10 राजस्व विभाग की टीम अधिकारियों ने बताया कि बकायादार श्रीराम कंस्ट्रक्शन बोरियाखुर्द पर 10 लाख 17 हजार रुपए का संपत्तिकर बकाया था। वही प्रोग्रेसिव पॉइंट होटल हंट ड्राइव मोनिका रियल बिल्डकॉन पर 33 लाख 37 हजार रुपए का टैक्स नहीं पटाया था। दोनों बड़े बकायादारों को डिमांड बिल नोटिस और अंतिम सूचना देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया था। जिसके बाद शुक्रवार को बकायादार के सम्बन्धित फर्म को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई है। इन्हें दी गई चेतावनी अधिकारियों ने बताया कि पारेख शो रूम पर 8 लाख 79 हजार रुपये और तेलीबांधा चौक स्थित होटल उत्सव रेसीजेंसी एन्ड कोल्ड रेस्टोरेंट पर 11 लाख 89 हजार रुपए टैक्स पेंडिग है। दोनों को 3 दिनों के भीतर अपनी सम्पतिकर जमा करने की कहां गया है। समय पर टैक्स जमा नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का 31 मार्च तक करीब 300 करोड़ टैक्स वसूलने का टारगेट है। इस साल प 120 करोड़ बकाया टैक्स वसूलने के लिए केवल 25 दिन बचे हैं। निगम अब तक 180 करोड़ ही टैक्स वसूल सका है। अब टैक्स वसूली को लेकर अफसरों की बेचैनी इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि ज्यादातर बकायादार पिछले पांच साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इसलिए नगर निगम प्रापर्टी सीज करने की कार्रवाई कर रही है। सील की जा रही प्रॉपर्टी निगम कमिश्नर विश्वदीप ने कहा कि नगर निगम के सभी 10 जोनों के बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाली संस्थानों में सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। आयुक्त ने सभी बड़े बकायादारों को तत्काल अपना पूरा बकाया नगर निगम के राजस्व विभाग को जमा करने की अपील की है।


