रायपुर में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर 9 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिनमें 5 थाना प्रभारियों की कुर्सी भी बदली गई है। डीएसपी-कारोबारी विवाद की जांच नहीं करने वाले वासुदेव परगनिहा लाइन अटैच किया गया है। जबकि सचिन सिंह को ACCU प्रभारी बनाया गया। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों, कार्यप्रणाली की समीक्षा और आंतरिक पुनर्संरचना से जोड़कर देखी जा रही है। क्राइम ब्रांच और थानों में जिम्मेदारियां बदलीं जारी लिस्ट के अनुसार, क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय अब खम्हारडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। निरीक्षक सचिन सिंह को नया क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राजेश सिंह को खमतराई थाना भेजा गया है और नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर थाने की कमान सौंपी गई है। अविनाश सिंह को तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया है। यातायात विभाग में भी हुआ फेरबदल यातायात विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। यातायात प्रभारी हरित कुमार साहू को आरंग थाना भेज दिया गया है। ढालूदास मानिकपुरी को र.आ. केन्द्र से शिफ्ट कर यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और वासुदेव परगनिहा को र.आ. केन्द्र में लाइन अटैच किया गया है। वासुदेव परगनिहा का तबादला रहा सुर्खियों में इस ट्रांसफर लिस्ट में वासुदेव परगनिहा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में इनके थाना क्षेत्र डीएसपी–कारोबारी के आर्थिक विवाद की शिकायत पहुंची थी। इस शिकायत में ये लंबे समय से कारोबारी को टरका रहे थे। विभागीय हलकों में इस फेरबदल को आगामी सत्र और कानून-व्यवस्था की बेहतर तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़े ट्रांसफर लिस्ट


