रायपुर मंडल में चलेगा निर्माण कार्य, कुछ ट्रेनें प्रभावित, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में संरक्षा एवं आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते ट्रेनें प्रभावित होकर चलेगी इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हथबंद-भाटापारा खंड के बीच समपार फाटक संख्या 389 किमी 774-13-15 में रिलीविंग गर्डर की लांचिंग 11 केवी सीएस पीडीसीएल फीडर के डिस्मेंटलिंग एवं भिलाई स्टेशन में आर-टाइप पोर्टल की स्थापना के लिए ट्रैफिक और विद्युत ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित होकर चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार डाउन लाइन ब्लॉक में बुधवार को 1:00 से 4:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट तक निर्माण कार्य किया गया। अप लाइन में ट्रैफिक ब्लॉक 13 फरवरी को 22:00 से 14 फरवरी को 2:00 बजे तक 4 घंटे की अवधि में किया जाएगा। मिडिल लाइन ट्रैफिक ब्लॉक 13 फरवरी को 22:00 से 14 फरवरी को 01:25 बजे तक 3 घंटे 25 मिनट की समय अवधि में होगा। भिलाई स्टेशन पर 11 केवी फीडर का डिस्मेंटलिंग और आर-टाइप पोर्टल की स्थापना करने ट्रैफिक, विद्युत ब्लॉक 14 की मध्य रात 2:00 से 04:00 बजे तक 2 घंटे किया जाएगा। कन्हान यार्ड में प्वाइंट संख्या 103 ए-बी का ले-आउट सुधार कार्य रोलर्स से समय सीमा में पूर्ण किया गया। यहां ट्रैक ज्योमेट्री को दुरुस्त कर स्थिरता में वृद्धि की गई। इससे यार्ड क्षेत्र में ट्रेनों की गति नियंत्रित और सुरक्षित होगी। भविष्य में ट्रैक मेंटनेंस में कमी परिचालन लागत में कमी होगी। यार्ड में प्वाइंट संख्या 102 ए-बी के क्रॉस ओवर सुधार, लगभग 2.4 मीटर स्थानांतरित कार्य किया गया। पहले ट्रेनों की आवाजाही के दौरान गति और संचालन में तकनीकी सीमाएं थीं, अब यार्ड क्षेत्र में ट्रेनों का संचालन ज्यादा सुगम हो गया है। परिचालन लचीलापन बढ़ेगा, सिग्नलिंग समन्वय एवं रेक मूवमेंट में सुविधा होगी। ट्रेनों के क्रॉसिंग एवं शंटिंग में समय की बचत होगी। ट्रैक पर दबाव कम होगा। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली 4 लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी गाड़ी संख्या 68734 मेमू बिलासपुर-गोंदिया, गाड़ी संख्या 68733 मेमू गोंदिया-बिलासपुर, गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी लोकल 14 फरवरी को कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 58206 पैसेंजर इतवारी-रायपुर कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 68861 मेमू गोंदिया से झारसुगड़ा पैसेंजर बिलासपुर में नियंत्रित की जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर-गोंदिया में बीच कैंसिल रहेगी। 68862 मेमू-झारसुगड़ा से गोंदिया 14 को बिलासपुर में नियंत्रित की जाएगी यह गाड़ी गोंदिया-बिलासपुर के बीच कैंसिल रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *