रायपुर में अवैध कब्जों पर चला निगम का बुलडोज़र:एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और 50 से ज्यादा ठेलों पर कारवाई

रायपुर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को लालपुर फ्लाईओवर के नीचे बने अवैध ठेलों और दुकानों पर बुलडोज़र चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से ज़्यादा दुकानें तोड़ी गईं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में नाराज़गी दिखी। कुछ ने आरोप लगाया, हमें किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया, अचानक तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। हालांकि निगम अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अवैध रूप से बनी सभी दुकानों को हटाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार दूसरे दिन चली बड़ी कार्रवाई शुक्रवार की कार्रवाई टीम प्रहरी अभियान के तहत की गई। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने का मिशन चल रहा है। कलेक्टर और निगम के मुताबिक, इसका उद्देश्य मुख्य मार्गों को कब्जा मुक्त कर जनता के लिए सुलभ आवागमन सुनिश्चित करना है। कई जोनों में सड़कें खाली कराई गईं, 50 से अधिक ठेले-गुमटियां हटाईं निगम की टीम ने शुक्रवार को कई जोनों में अभियान चलाया- कुल मिलाकर 50 से ज्यादा अवैध ठेला-गुमटियां, 20 अवैध शेड, कई विज्ञापन बोर्ड और सड़क पर फैलाए सामान हटाए गए। कई जगहों पर सामान की जब्ती कर कड़ाई बरती गई। निगम का दावा है कि इन कार्रवाइयों के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम हुआ है और लोगों को तुरंत राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *