रायपुर में अवैध तरीके से मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। गौ-सेवकों ने इन तस्करों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। गौ-सेवकों का आरोप है कि इन पशुओं को पकड़कर ओडिसा के कत्ल खाने ले जाया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में विधानसभा थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आदिल्य यादव ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि गुढ़ियारी इलाके के गौ सेवक का अध्यक्ष है। 27 अप्रैल रात 1 बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में करीब 8 मवेशियों को भरकर तस्करी किया जा रहा है। जो सिली यारी होते हुए विधानसभा से उड़ीसा के तरफ जाएंगे। गौसेवको ने रिंग रोड नंबर 3 के पास गाड़ी की घेराबंदी कर ली। पिकअप गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। दो अन्य लोग गाड़ी पर मिले। जिन्होंने अपना नाम रोहित कुमार जांगड़े और धीरज सतनामी बताया। गौ सेवकों ने गाड़ी को पुलिस थाने ले जाकर सौंप दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।


