रायपुर में अवैध प्लाटिंग-अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई:कलेक्टर बोले- शुरुआत में ही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए, राशन कार्डधारियों की KYC जल्द पूरा करें

रायपुर कलेक्टर ने सोमवार को सभी विभागों की साप्ताहिक टी.एल बैठक ली। कलेक्टर गौरव सिंह ने अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वहीं, राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को कहा है। कलेक्टर ने 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने और सामाजिक सुरक्षा पेंशनों, दिव्यांगजन पेंशन के प्रकरणों को समय पर पूरा करने की निर्देश दिए है। इस बैठक में रायपुर SSP लाल उमेंद सिंह भी मौजूद रहे। अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई रायपुर जिले में फिर से अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी। अवैध प्लाटिंग के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों सहित तहसीलदारों और अनु विभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने कहा है। साथ ही राजस्व और निगम के हर कर्मचारी-अधिकारी संबंधित क्षेत्र पर नजर रखें। अधिकारियों को कहा है कि, जहां पर भी अतिक्रमण या अवैध प्लॉटिंग होती दिखे, तो उसे शुरुआत में ही रोक लिया जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पुलिस को जरूर सूचना दें। सभी ब्लॉकों में ई-केवाईसी का काम जल्द करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी का काण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सभी ब्लॉकों में ई-केवाईसी के कामों ने तेजी लाई जाए और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाएं।
बैठक में राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों में कमी लाने के निर्देश दिए। वहीं, जन चौपाल, जन शिकायत आने वाले आवेदनों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *