रायपुर में आज से दैनिक-भास्कर का ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’:एक छत के नीचे मिल रहा देशभर का स्वाद, हर बाइट होगी फुल ऑफ टेस्ट

दैनिक भास्कर और द सिल्वर क्राउन होटल का दो दिवसीय ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ आज से शुरू हो गया है। इसका आयोजन 27 और 28 दिसंबर को द सिल्वर क्राउन होटल में किया जा रहा है, जो सिटी मॉल 36 के पास लाभांडी में स्थित है। यह फेस्ट सिर्फ टेस्टी फूड तक सीमित नहीं है, यहां आपको फूड के लाइव काउंटर के साथ एंटरटेनमेंट भी भरपूर मिल रहा है। यहां लाइव डांस, म्यूजिक परफॉर्मेंस, टॉक शो, लाइव बैंड, इंट्रस्टिंग गेम एक्टिविटीज, मेकअप और टेटू आर्टिस्ट भी मौजूद हैं। फूड फेस्ट सुबह 11 बजे से 11 बजे तक चलेगा और एंट्री भी फ्री है। इस आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78289-35741 पर संपर्क कर सकते हैं। 20 से ज्यादा राज्यों के व्यंजन हैं शामिल फूड फेस्टिवल में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों तक के व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां छोले-भटूरे, मक्के की रोटी-सरसों का साग, इडली-डोसा, बिरयानी, लिट्टी-चोखा, कढ़ी-चावल, फिश करी, पाव भाजी, चाट, स्ट्रीट फूड और स्वीट डिशेज का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। लाइव कुकिंग, माउथ वाटरिंग डिशेज और म्यूजिक का तड़का फेस्टिवल में केवल खाना ही नहीं, बल्कि लाइव कुकिंग काउंटर, माउथ वाटरिंग डिशेज, म्यूजिक, ओपन माइक, किड्स वर्कशॉप, क्विज और स्पॉट प्राइज जैसी गतिविधियां भी होंगी। परिवार और बच्चों के लिए इसे खास तौर पर एंटरटेनिंग बनाया गया है। लोकल से लेकर नेशनल ब्रांड्स के स्टॉल फेस्टिवल में रीजनल और नेशनल फूड स्टॉल्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही नमकीन, मसाले और फूड प्रोडक्ट्स के स्टॉल भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में कई नामचीन ब्रांड्स और लोकल फूड स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। यादों की थाली सजाने का मौका आयोजकों के मुताबिक, यह फूड फेस्टिवल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतर मौका है। स्वाद का सेलिब्रेशन अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यह फूड फेस्ट आपके लिए ही है क्योंकि यहां आपको मिलेंगे दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे, इंदौरी स्पेशल पोहा-जलेबी, पंजाब की गलियों से गरमा-गरम सरसों का साग-मक्के की रोटी, राजस्थान की शान दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी। साथ ही मुंबइया स्टाइल में स्पेशल मुर्ग मराठा से लेकर मिसल पाव, पाव भाजी और सावजी मटन वहीं बिहार का फेमस स्ट्रीट फूड लिट्टी चोखा आपके मुंह में पानी ला देगा। यहां साउथ इंडिया के फेवरेट फूड इडली-डोसा की अलग-अलग वैरायटी मिलेंगी तो वहीं स्वादिष्ट मिनी समोसा चाट, ढोकला, खांडवी, खाखरा और फाफड़ा-जलेबी आपको गुजरात की याद दिला देगा। साथ ही यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन मिलेट्स खिचड़ी, मिलेट्स पकोड़ा, अरसा, चीला, फरा, उड़द वड़ा, आलू बोंडा भी परोसे जाएंगे। स्नैक्स में आपको पहाड़ों की याद आने वाली है क्योंकि यहां आपको मिलेगी पहाड़ों की मैगी, ड्रेगन फिंगर चिप्स, स्पेशल चीज स्पिनेच रोल, चिकन बारबेक्यू रोस्ट और भी बहुत कुछ। इसके अलावा मसाला चाय, कुल्हड़ कढ़ाई मिल्क और वर्ल्ड स्पेशल बनारसी पान, कलकत्ता का स्पेशल मीठा पान जैसी और भी पान की वैरायटी आपकी जुबान का टेस्ट बढ़ाने वाले हैं। साथ ही यूपी स्पेशल मावा बाटी और गाजर हलवा मौसम के साथ-साथ आपके मन में भी मिठास घोलने को तैयार हैं। मसालेदार जायका प्लेट में सजनें को तैयार नॉनवेज लवर्स के लिए भी यह फूड फेस्ट खास होने वाला है क्योंकि यहां भारत से बाहर की क्यूज़ीन भी शामिल हैं जैसे चिकन मुलताई और अफगानी चिकन जो आपको एक नया फ्लेवर देगा। इसके अलावा कश्मीर स्पेशल मटन रोगन जोश, बिहार का चंपारण मटन, लखनऊ का सीक कबाब, अवधी स्टाइल बिरयानी, हैदराबादी बिरयानी, बंगाल का पसंदीदा तंदूरी प्रॉन्स और तंदूरी फिश पॉम्फ्रेट जैसे लजीज फूड आपका वीकेंड खास बनाने वाले हैं। लेकिन अगर आप एग लवर हैं तो निराश मत होइए क्योंकि आपके टेस्ट और पसंद का भी भरपूर ख्याल रखा गया है और मसालेदार एग स्टफ्ड पराठा,चीज़ ऑमलेट और एग भुर्जी जैसी तमाम डिश आपकी प्लेट में सजने को तैयार हैं ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ के सहयोगी ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ के सहयोगी हैं- आकाश जी नमकीन, खत्री मसाले, स्टाइल शॉप, न्यू भारत स्वीट्स, चाय गोविंदम, आलू-कचालू, शेक एंड शेकर्स, KAPS आइसक्रीम, वचन और एरिना एनिमेशन। आयोजन के रेडियो पार्टनर- 94.3 MY FM, हेल्थ पार्टनर – इट्सा हॉस्पिटल, आउटडोर पार्टनर -ASA एडवरटाइजर, डिजिटल पार्टनर- SP एडवरटाइजिंग, एंटरटेनमेंट पार्टनर-राग म्यूजिक एकेडमी और सपोर्टिंग पार्टनर हैं फूड व्लॉगर एंड सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पीजूस के. रॉय और रोहित अग्रवाल, फाइंड योर वाइब।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *