रायपुर में ई–सिगरेट, हुक्का-तंबाकू का जखीरा जब्त:देर रात ट्रांसपोर्टर के ठिकाने पर पुलिस की रेड, 8 घंटे चली कार्रवाई; लाखों का माल बरामद

राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने बरामद किया है। कार्रवाई खमतराई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की है। शनिवार–रविवार रात भर अफसरों ने सामान जब्त करके कारोबारियों से पूछताछ की है। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। कार्रवाई और आरोपियों के नाम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जब्त करेंगे। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला एसीसीयू के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि खमतराई थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री की खेप एक गोदाम में रखी है। मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू–खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम में दबिश दी। अफसरों ने देर रात ट्रांसपोर्टर को बुलाकर गोदाम खुलवाया और सामान को जब्त करने की कार्रवाई की है। ये सामान हुआ जब्त गोदाम की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कार्टूनों में पैक ई–सिगरेट डिवाइस, फ्लेवर युक्त लिक्विड, हुक्का तंबाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई। दूसरे राज्यों से आता था माल कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर्टर और गोदाम से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह माल दूसरे राज्यों से ट्रांसपोर्ट के जरिए रायपुर लाया गया था और यहां से शहर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *