रायपुर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भड़की आग, VIDEO:दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, मजदूरों के सामने इलेक्ट्रिक सर्किट से लगी आग

रायपुर के प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल की करीब आधे दर्जन गाड़ियों ने आग में काबू पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान भीतर मजदूर काम कर रहे थे। तभी इलेक्ट्रिक सर्किट में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां से आग उठने लगी। जो धीरे-धीरे फैक्ट्री में फैल गई। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उरला के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी प्लाईवुड फैक्ट्री है। जहां आग रविवार शाम करीब 6 बजे के आसपास लगी। हादसे के दौरान वहां पर मजदूर काम कर रहे थे। आसपास केमिकल और प्लाईवुड के ढेर पड़े थे। तभी अचानक इलेक्ट्रिक सर्किट में शॉर्ट सर्किट हुआ जो तारों से फैलकर आग का रूप ले लिया। आग तेजी से फैलते हुए फैक्ट्री के चारों तरफ बढ़ने लगी। प्लाईवुड की वजह से आग तेजी से फैली तभी वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इस फैक्ट्री में लकड़ी को काटकर प्लाईवुड बनाने का काम किया जाता है। इस वजह से आग नियंत्रित तरीके से फैलती गई। फायर ब्रिगेड की करीब आधे दर्जन गाड़ियों ने मिलकर आग को कंट्रोल किया। हालांकि, फैक्ट्री के कुछ अंदरूनी हिस्से में अभी भी धुआं निकल रहा है। लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पा लिया है। इस मामले में उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट आई है। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग में कंट्रोल पा लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *