रायपुर में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:दीपक बैज के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे; नहीं दिखे बघेल और सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। रायपुर में कांग्रेस का राजभवन मार्च शुरू हो गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के घड़ी चौक में गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर राजभवन मार्च शुरू किया। कांग्रेस का यह विरोध मुख्य रूप से गौतम अडानी और मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राजभवन के पास पहुंचे हैं। हालांकि, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत जैसे बड़े नेता विरोध प्रदर्शन में नहीं दिखे। कांग्रेस आज देशभर में कर रही प्रदर्शन बता दें कि कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *