रायपुर में कार ने बाइक को 8KM तक घसीटा, VIDEO:एक्सप्रेस-वे पर बंपर से निकलती रही चिंगारी, पीछाकार लोगों ने ड्राइवर की पिटाई की

रायपुर में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया, लेकिन बाइक कार की बंपर पर जाकर फंस गई। जिसे कार ने एक्सप्रेस-वे पर करीब 8 किलोमीटर तक घसीट दिया। सड़क पर रगड़ाने से बंपर से लगातार चिंगारी निकलती रही। फिर लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। दरअसल, घायल सूरज निषाद बताया कि, वो कोमा खान महासमुंद का रहने वाला है। रायपुर में न्यू शांति नगर में किराए से रहता है। 25 मई की रात पौने 11 बजे पंडरी के मटन मार्केट के पास से गुजर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गया। जिस पैर और कमर में चोटें आई हैं। करीब 8 किलोमीटर तक निकलती रही चिंगारी शिकायतकर्ता ने बताया कि, बाइक कार की बंपर में फंस गई। लेकिन कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज रफ्तार में दौड़ा दी। एक्सप्रेस-वे पर कार के नीचे घसीट रही बाइक से लगातार चिंगारी निकलती रही। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब इस नजारे को देखा तो वह हैरान हो गए। उन्होंने कार का पीछा करना शुरू किया। बताया जा रहा है भागने के दौरान कार ड्राइवर ने रास्ते में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी है। हालांकि उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं दी। लोगों ने पीछाकर की पिटाई सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार विनय अग्रवाल नाम का व्यक्ति चला रहा था। वह कैनाल रोड होते हुए राजेंद्र नगर से लालपुर फ्लाई ओवर से शीतला मंदिर होते हुए डूमरतराई तक पहुंच गया। इस दौरान कई लोग कार का पीछा करने लगे। इसके बाद लोगों ने डूमरतराई के पास कार को रोकवा लिया। फिर लोगों ने गुस्से में कार ड्राइवर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। माना थाना से सिविल लाइन थाना पहुंचा मामला माना पुलिस को कार एक्सीडेंट की सूचना मिली। तो पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई। हालांकि बाद में एक्सीडेंट की घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होने की वजह से FIR यहां दर्ज किया गया। इस मामले का पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने शुरुआत में आरोपी के गाड़ी का नंबर कंफ्यूज हो जाने की वजह से गलत बताया था। जिसे सुधार लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में लड़कों के बीच चले जमकर लात-घूंसे, VIDEO:शर्ट फटते तक एक दूसरे को पीटा, विवाद की वजह साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी रायपुर में लड़कों के बीच जमकर लात-घूंसे चले है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि 4 से 5 लड़के आपस में मारपीट कर रहे हैं। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *