रायपुर में कार से गांजा तस्करी करते व्यक्ति गिरफ्तार:ओडिसा का है रहने वाला, कार समेत 5 लाख का माल जब्त, नारकोटिक्स केस में गया जेल

राजधानी रायपुर में व्यक्ति गांजा के साथ गिरफ्तार हुई है। वह गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस बात की पुलिस को भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर पकड़ लिया। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली कि पंडरी इलाके के दुबे कॉलोनी में एक व्यक्ति कार के भीतर गांजा रखा हुआ है। वह इसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। इसके बाद पुलिस ने मोहन नायक(33) की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। हालांकि बाद में उसने सच उगल दिया। ओडिसा का रहने वाला है आरोपी इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के लावा कार भी जब्त की है। जब्त माल की कीमत 5 लाख रुपए है। आरोपी मूल रूप से बरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला है। वर्तमान में मां दुबे कॉलोनी साईं मंदिर के पास निवास कर रहा था। युवक पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *